विशाखापत्तनम 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बुधवार को भारत ने वेस्ट इंडीज को 107 रनों से हरा दिया। उपकप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार 159 रनों की पारी खेली तो उनके ओपनिंग पार्टनर केएल राहुल ने 102 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने अपनी धांसू पारी के बारे में मैच के बाद कि अगर मैच में शतक बन जाए तो रनों की भूख और बढ़ जाती है। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने अपने नए ओपनिंग साझेदार केएल राहुल की भी जमकर तारीफ की। शतक के बाद बढ़ जाती है रनों की भूख फैन्स के बीच हिटमैन नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने कहा, 'यह मैच हमारे लिए जीतना बेहद जरूरी था। इसके लिए हमें टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना था।' शतक के बारे में रोहित ने कहा, 'आप जब शतक पूरा कर लेते हैं तो आपके अंदर रनों की भूख और बढ़ जाती है। जब तक आप आउट नहीं होते हैं, ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की चाह आपके अंदर होती है।' राहुल एक प्रतिभावान खिलाड़ी बजोड़ फॉर्म में चल रहे रोहित ने आगे कहा, 'मैंने 200 से ज्यादा मैच खेले हैं, यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाऊं और अपनी टीम की जीत सुनिश्चत करूं।' अपने साथी बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि 'राहुल एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। हमारे बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। राहुल की अच्छी बल्लेबाजी के कारण मुझे समय मिला। ओपनिंग पार्टनर के तौर पर राहुल दूसरे छोर से साथी बल्लेबाज में आत्मविश्वास लाते हैं।' रोहित ने हालांकि विकटों का बीच दौड़ को सुधारने की बात कही। उल्लेखनीय है कि विशाखापत्तनम वनडे में रोहित और राहुल के शतकों और डेथ ओवर्स में श्रेयश अय्यर और ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण 387 का पहाड़ जैसा स्कोर खडा़ किया था। दूसरी ओर विपक्षी टीम शाई होप और निकोलस पूरन के शानदार अर्धशतकों के बावजूद 280 में ढेर हो गई। भारत ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की। कुलदीप ने अपने कैरियर की दूसरी हैटट्रिक ली। दूसरी ओर शमी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36R62db
No comments:
Post a Comment