नई दिल्लीभारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर का मानना है कि को वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए। उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिये यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी। कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ शिखर के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है । श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज है । मैं चाहूंगा कि वह चौथे नंबर पर उतरे ।’ दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच चेन्नै में खेला जायेगा । कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘वेस्ट इंडीज के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण होगी । उसके पास दमदार हिटर्स हैं । विकेट भी बल्लेबाजी के अनुकूल है तो गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन करना होगा ।’’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PG32JD
No comments:
Post a Comment