Sunday, December 29, 2019

सना ने ही कर दिया पापा गांगुली को 'ट्रोल', जानें क्यों

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें 'रविवार को काम करना पसंद नहीं'। गांगुली ने यह बात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखी। उन्होंने लिखा, 'रविवार को काम करने से नफरत थी।' इस तस्वीर में गांगुली एक पार्क में खड़े हैं। गांगुली के इस पोस्ट पर उनकी बेटी सना ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया। सना ने ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'देखें कौन काम नहीं कर रहा और 12 बजे तक आराम कर रही है। ऐसे ही लगे रहो डैड।' इसके अलावा गांगुली ने यह तस्वीर टि्वटर पर भी साझा की जहां यूजर्स ने उस पर कई मजेदार रिप्लाई किए। कुछ ने उन्हें आराम करने की सलाह दी तो कुछ ने यह जानने की कोशिश की कि वह पार्क में क्या कर रहे हैं। गांगुली का नया आइडियाभारत में सफलतापूर्वक पहला डे-नाइट टेस्ट मैच आयोजित करने के बाद गांगुली ने अब चार देशों- भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य देश का टूर्नमेंट कराने का प्रस्ताव दिया है। गांगुली के इस प्रस्ताव पर दुनियाभर में अलग-अलग रेस्पांस मिला। कुछ ने इसे खेल की क्वॉलिटी सुधारने वाला बताया तो पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ जैसे भी लोग रहे जिन्होंने कहा कि यह फ्लॉप हो जाएगा। हालांकि इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गांगुली के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीएए पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवादनागरिकता संशोधन कानून पर ने निशाना साधा था जिसे लेकर सौरभ को बीच-बचाव करना पड़ा था। सना की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांगुली ने कहा था कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इंस्टाग्राम पोस्ट ‘सच नहीं’ है। गांगुली ने ट्वीट कर कहा था कि कृपया सना को इन सब मामलों से दूर रखें। वह पोस्ट सच नहीं है। वह बहुत छोटी है और राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QyYzJn

No comments:

Post a Comment