Tuesday, December 17, 2019

मंधाना को ICC की वनडे और टी20 टीम में जगह

दुबईभारतीय सलामी बल्लेबाज को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की साल की एकदिवसीय और टी20 टीम में शामिल किया गया है। एकदिवसीय टीम में मंधाना के साथ झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे को भी जगह मिली है जबकि और टी20 टीम में उनके साथ हरफनमौला दीप्ति शर्मा हैं। 23 साल की मंधाना ने 51 एकदिवसीय और 66 टी20अंतरराष्ट्रीय के अलावा दो टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 में 3476 रन बनाए हैं। इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ रेकॉर्ड 148 रन की पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया। देखें, ऑस्ट्रेलिया की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी चुनी गई हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी के नाम 2019 में 73.50 की औसत से 441 रन बनाने के अलावा 13.52 की औसत से 21 विकेट भी हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग को एकदिवसीय और टी 20 दोनों टीमो का कप्तान चुना गया है। पैरी को इसके साथ ही सभी फॉर्मेट को मिलाकर दिए जाने वाले रशेल हेहोई-फ्लिंट पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) के लिए चुना गया। वर्ष की उभरती हुई क्रिकेटर का पुरस्कार थाइलैंड की चानिडा सुथिरयुंग को दिया गया। 26 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस साल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर में 12 विकेट लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YUYWS9

No comments:

Post a Comment