नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग () के 12वें संस्करण के लिए होने वाली नीलामी में 332 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। के लिए इस बार कोलकाता में 19 दिसंबर को लीग की आठों फ्रैंचाइजियां अपनी-अपनी टीमों में बाकी बचे स्थानों बोली लगाएंगी। इस लीग में एंट्री करने के इरादे से इस बार 997 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराए थे। इन नामों में आठों फ्रैंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों में अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के नाम दिए थे, जिनके बाद 332 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार नीलामी में कुल 73 खाली जगहों को भरा जाना है। इस बार बोली का सबसे टॉप रिजर्व प्राइज 2 करोड़ है, जिसमें 7 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। 2 करोड़ की स्लैब में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। इन 7 विदेशी नामों में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज का नाम है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EcoCjN
No comments:
Post a Comment