Friday, December 27, 2019

'ODI सुपर सीरीज': ऑस्ट्रेलिया को पसंद आई गांगुली की तरकीब

मेलबर्न क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने चार देशों की 'वनडे सुपर सीरिज' के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सुझाव की तारीफ की है। हालांकि उन्होंने अभी तक इसे अमल में लाने का कोई वादा नहीं किया है। गांगुली ने कहा था कि भारत 2021 से शुरू हो रही सालाना वनडे सीरीज में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य शीर्ष टीम से खेलेगा। यह कदम हर कैलेंडर वर्ष में एक टूर्नमेंट कराने की आईसीसी की कवायद को रोकने की दिशा में माना जा रहा है। लंदन में गांगुली के साथ बैठक के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि वह इस मसले पर बातचीत के लिए तैयार है। रॉबर्ट्स ने कहा, 'बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की यह अनूठी सोच है।' उन्होंने कहा, 'उनके संक्षिप्त कार्यकाल में ही कोलकाता में दिन-रात का टेस्ट हो गया और नतीजा शानदार रहा। अब सुपर सीरिज का प्रस्ताव भी उम्दा है।' सीए के सीईओ न कहा कि वह अगले महीने भारत और बांग्लादेश आकर भावी क्रिकेट कैलेंडर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्यू जीलैंड और पाकिस्तान से भावी कार्यक्रम के बारे में बात कर चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2t4SvjG

No comments:

Post a Comment