नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और उन्होंने भारतीय प्रशंसक की उस समय बोलती बंद कर दी जब उसने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत का मजाक बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी। एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, ‘यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जाएगा। वैसे भी ईश्वर ने इसमें कुछ नहीं किया है, इडियट।’ देखें, साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था जिसमें जीत से साउथ टीम को 30 अंक मिले। मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए। इसी साल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने वनडे और टी20 खेलते रहने का फैसला किया। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए और वह सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में की सूची में टॉप-10 में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 26 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और मैच में 5 बार 10 या इससे अधिक विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F7kSAz
No comments:
Post a Comment