Thursday, December 5, 2019

T20: भारत को इन 5 प्लेयर्स से रहना होगा सतर्क

हैदराबाद भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें आज हैदराबाद में 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करने उतरेंगी। दोनों टीमें इस सीरीज से वर्ल्ड टी 20 की अपनी तैयारियों का जायजा लेंगी। विंडीज की टीम टी20 में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है और वह खेल के इस फॉर्मेट में हमेशा ही खतरनाक मानी जाती है। ऐसे में टीम इंडिया को आज होने वाले मैच में इन 5 खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। शिमरॉन हेटमेयर विंडीज का यह 23 वर्षीय खिलाड़ी वर्ल्ड टी 20 के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए बेताब है। 17 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हेटमेयर के नाम अभी तक भले ही कोई प्रभावशाली पारियां नहीं हैं लेकिन वह तेज बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हेटमेयर के नाम एक मैच में 75 रन की उम्दा पारी है। अब हेटमेयर इस पारी को इस सीरीज में बार-बार दोहराना चाहेंगे। पोलार्ड को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया गया है। यह ऑलराउंडर खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने का माद्दा रखता है। पोलार्ड आईपीएल में सालों से मुंबई इंडियंस के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर उन्होंने कई बार मुंबई के अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदला है। बैटिंग के अलावा वह फील्डिंग और बोलिंग से भी टीम के काम आते हैं। यह लेफ्टआर्म पेसर विंडीस के बोलिंग अटैक की ताकत बन सकता है। भारतीय बल्लेबाज लेफ्टआर्म पेसर्स की इनस्विंग खेलने में हमेशा ही असहज दिखते हैं। अगर कॉटरेल की स्विंग भारतीय टॉप ऑर्डर के खिलाफ यहां चल गई तो विंडीज का मैच पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा। वर्ल्ड कप 2019 में भी इस गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था। निकोलस पूरन यह लेफ्टहैंडर विकेटकीपर बल्लेबाज तेजी से उभर रहा है। इंटरनैशनल टी20 मे उनके नाम 2 हाफ सेंचुरी हैं। इसके अलावा उनकी प्रतिभा को इस बात से आंका जा सकता है कि आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स XI पंजाब की टीम ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। पूरन ने 7 आईपीएल मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए थे। आईपीएल के 7 मैचों में उनके नाम 14 छक्के हैं। मिडर ऑर्डर में खेलने वाले पूरन विंडीज की रनगति को कभी भी रफ्तार दे सकते हैं। फैबियन एलन यह खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए दोधारी तलवार का रोल निभा सकता है। एलन सधे हुए स्लो लेफ्टआर्म बोलर हैं और मिडल ऑर्डर में वह बल्लेबाजी भी शानदार करते हैं। भारतीय पिचों पर स्पिनर्स का रोल हमेशा ही खास रहता है। ऐसे में विंडीज टीम मिडल ऑर्डर में टीम इंडिया की रनगति पर नियंत्रण पाने के लिए एलन को जिम्मेदारी देना चाहेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2sSOLlj

No comments:

Post a Comment