कोलकाता बीसीसीआई अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि अगले साल टी20 विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम के संबंध में उन्होंने ‘कुछ सोचा’ है। इस बारे में वह जल्द ही कप्तान और कोच से चर्चा करेंगे। भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। गांगुली ने यहां शर्मिष्ठा गुपटू की किताब का विमोचन करने के बाद यह बात कही। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर हम टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहे हैं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वही चीजें करनी होंगी। मैंने कुछ सोचा है, जिसे मैं विराट, रवि और प्रबंधन से साझा करूंगा। हमने कई ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वर्ल्ड कप तक हम पूरी तरह से तैयार होंगे।' अगले साल अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए गांगुली ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि इस टीम में विदेशों में लगातार जीत दर्ज करने की काबिलियत है। सौरभ गांगुली ने कहा, 'यही अंतिम लक्ष्य है। हमने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में अच्छा किया है। हमारे पास न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अच्छी टीम है। यही हमारा लक्ष्य है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जाएं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YkOdQC
No comments:
Post a Comment