मुंबईभारत के कप्तान और लोकेश राहुल को गुरुवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। इन दोनों ने विंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में दमदार पारियां खेली थी जिनके दम पर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ताजा रैंकिंग में राहुल तीन स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि कोहली पांच स्थान आगे बढ़ते हुए शीर्ष-10 में शमिल हो गए हैं। राहुल ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच में 56 गेंदों पर 91 रन बनाए थे। इसी पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस सरीज के तीन मैचों में राहुल ने कुल 164 रन बनाए। कोहली ने कुल 183 रन बनाए और टीम को 2-1 से सीरीज जिताने में मदद की। इसी कारण वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। रोहित पहले दो मैचों में नाकाम रहे थे, लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने भी दमदार पारी खेल 71 रन बनाए। फिर भी वह एक स्थान नीचे खिसक कर 9वें स्थान पर आ गए हैं। रोहित और कोहली इस समय टी-20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों के नाम 2,633 रन दर्ज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PbRT4j
No comments:
Post a Comment