Sunday, December 1, 2019

U-19 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम घोषित, प्रियम कप्तान

मुंबईयूपी के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में गत चैंपियन भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने रविवार को यहां बैठक करने के बाद 17 जनवरी से नौ फरवरी तक होने वाले टूर्नमेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। दायें हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गर्ग के नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक और लिस्ट ए में शतक दर्ज है। गर्ग भारत सी टीम का भी हिस्सा थे जो पिछले महीने देवधर ट्रोफी में उप विजेता रही। उन्होंने फाइनल में भारत बी के खिलाफ 74 रन की पारी खेली। अंडर-19 विश्व कप का 13वां टूर्नमेंट 16 टीमों के बीच खेले जाएगा जिन्हें चार समूहों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पहली बार क्वॉलिफाइ करने वाले जापान, न्यू जीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग चरण के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। भारत इस टूर्नमेंट की सबसे सफल टीम है जिसने 2018 में पिछले खिताब सहित कुल चार बार प्रतियोगिता जीती है। पढ़ें, भारतीय टीम ने 2018 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था और टूर्नमेंट में अजेय रही थी। विश्व कप से पहले भारत की अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और वहां मेजबान देश की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के अलावा चतुष्कोणीय सीरीज खेलेगी। चतुष्कोणीय सीरीज में भारत और मेजबान देश के अलावा न्यू जीलैंड और जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीमें भी खेलेंगी। हैदराबाद के सीटीएल रक्षण साउथ अफ्रीका दौरे और चतुष्कोणीय सीरीज के लिए टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है: प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम: प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, सीटीएल रक्षण और विद्याधर पाटिल।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37Yl7Lq

No comments:

Post a Comment