Saturday, January 18, 2020

100 गेंद, तूफानी 150 रन, न्यू जीलैंड में छाए पृथ्वी

नई दिल्लीओपनर ने न्यू जीलैंड पहुंचते हुए धमाकेदार पारी खेलते हुए साबित किया कि उन्होंने चोट के बाद सिर्फ मैदान से ब्रेक लिया था न कि फॉर्म से। कुछ ही दिन पहले ही न्यू जीलैंड रवाना होने वाले इस युवा बल्लेबाज ने न्यू जीलैंड इलेवन के खिलाफ दूसरे वनडे वॉर्म-अप मैच में रविवार को महज 100 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 150 रन कूट डाले। उनकी इस पारी के बदौलत भारत-ए ने 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 372 रन का स्कोर खड़ा किया। कुछ दिन पहले ही पहुंचे थे कीवीलैंड साव का कंधा रणजी ट्रोफी मैच के दौरान चोटिल हो गया था। पृथ्वी का उपचार कार्यक्रम की निगरानी कर रही नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए हरी झंडी दी। इसके बाद पृथ्वी गुरुवार को न्यू जीलैंड के लिए रवाना हुए। मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। यूं हुई तूफानी शुरुआतबर्ट सुटक्लिफ ओवल में ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल ने 11.1 ओवर में 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जोरदार शुरुआत दी। मयंक के रूप में भारत-ए का पहला विकेट गिरा। उन्हें हेजेलडाइन ने 32 रनों के निजी स्कोर पर क्लेवर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद शुभमन गिल 22 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। गिल तरह सूर्यकुमार भी शुरुआत अच्छी करने के बाद 26 रनों के स्कोर पर पविलियन लौट गए। पढ़ें- गिरते रहे विकेट पर नहीं रुके पृथ्वीइशान किशन (14) भी कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिन दूसरे छोर पर पृथ्वी पर विकेटों के पतन का कोई प्रभाव नहीं दिखा। वह उसी अंदाज में बैटिंग करते रहे और कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 100 गेंदों में 150 के स्ट्राइकरेट से 22 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 150 रन ठोके। वह 35वें ओवर की पहली गेंद पर जैक गिब्सन के हाथों आउट हुए। उनके आउट होने के बाद विजय शंकर ने 41 गेंदों में 6 चौके की मदद से 58 रन की पारी खेली, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 32 रन बनाए। दूसरी ओर, कीवी टीम के लिए कप्तान डैरिल मिशेल ने 37 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जैक गिब्सन और हेजेलडाइन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RtknXi

No comments:

Post a Comment