Thursday, January 23, 2020

ऑकलैंड टी20: भारत vs न्यू जीलैंड, LIVE अपडेट्स

ऑकलैंड भारत और न्यू जीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की यह इस साल की विदेशी सरजमीं पर पहली सीरीज है। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी मेजबानी में श्रीलंका को टी20 में और ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया। देखें, इसी साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप होना है और ऐसे में यह सीरीज काफी अहम है। न्यू जीलैंड टीम भले ही अपने घर में खेल रही है लेकिन उसकी दिक्कतें भारत की तुलना में ज्यादा हैं। उसके पेसर ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी चोट के कारण सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। मौसमबारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि ओस का असर मैच में काफी हद तक देखने को मिल सकता है। प्लेइंग XI भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह न्यू जीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट और ब्लेयर टिकनर


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38BBhKc

No comments:

Post a Comment