Saturday, January 11, 2020

2023 विश्व कप तक खेलना चाहते हैं आरोन फिंच

सिडनीऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान ने 2023 विश्व कप तक खेलना जारी रखने पर निगाहें लगाई हुई हैं और कहा कि अगर उनकी फॉर्म और फिटनेस अच्छी रहती है तो वह अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगे। वर्ष 2023 विश्व कप तक फिंच 37 वर्ष के हो जाएंगे। फिंच ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि मैं ऐसा करना चाहूंगा। अभी मैं 33 साल का हूं और मेरा खेल उतना ही अच्छा है कि जितना पहले था। इसलिए 2023 विश्व कप तक खेलना निश्चित रूप से मेरा लक्ष्य है। लेकिन यह फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करता है और अगर यह सही रहती है तो वह इससे कम नहीं चाहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि एक बार में एक दौरे पर ही ध्यान लगाना चाहिए लेकिन यही मेरा लक्ष्य है।’ फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 119 वनडे और 58 टी20 खेले हैं लेकिन महज पांच टेस्ट ही खेल पाए हैं। लेकिन उन्होंने खेल के पारपंरिक प्रारूप में फिर से खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QHbPww

No comments:

Post a Comment