Wednesday, January 29, 2020

रोहित के '6' से मियांदाद वाली टीस कुछ तो हुई दूर

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार ओपनर ने न्यू जीलैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे टी20 में सुपर ओवर में लास्ट बॉल पर शानदार सिक्स लगाया। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर न्यू जीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए अंतिम गेंद पर 4 रन की दरकार थी, तब रोहित ने सिक्स जड़कर शानदार जीत दिलाई। वह मैन ऑफ द मैच बने। उनके इस सिक्स ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के शारजाह में अंतिम बॉल पर लगाए छक्के की याद दिला दी। हालांकि तब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें, साल 1986 में शारजाह में ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में भारत को मायूस होना पड़ा था, जब चेतन शर्मा की गेंद को जावेद मियांदाद ने सिक्स लगाकर पाकिस्तान को कप दिला दिया था। क्रिकेट के इतिहास में ऐसे दो ही मौके आए, जब आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर किसी टीम ने कोई खिताब जीता। साल 2018 में दिनेश कार्तिक ने वही कारनामा भारत के लिए किया जब उन्होंने बांग्लादेश के सौम्य सरकार की गेंद को बाउंड्री के बाहर उड़ाकर भारत को निदहास ट्रोफी दिलाई। करियर में 124 टेस्ट, 233 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले मियांदाद ने ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में मैच विजयी यादगार पारी खेली थी। भारत ने इस मैच में 7 विकेट पर 245 रन बनाए जिसमें सुनील गावसकर के 92, ओपनर के. श्रीकांत के 75 और दिलीप वेंगसरकर के 50 रन शामिल रहे। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.5 ओवर तक 9 विकेट गंवा दिए थे, तब मियांदाद ने चेतन शर्मा की पारी की अंतिम बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी। हैमिल्टन में भारत और न्यू जीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे टी20 में रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। रोहित शर्मा (65) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए, न्यू जीलैंड टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। देखें, इसके बाद मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर में न्यू जीलैंड ने 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए और भारतीय टीम ने 20 रन बनाए। रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में लगातार 2 छक्के जड़े और टीम इंडिया को जीत दिलाई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3158hI9

No comments:

Post a Comment