मोहाली यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रोफी मैच में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पंजाब के बल्लेबाज ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद अंपायर से अपशब्द कहे। इतना ही नहीं शुभमन के इस व्यवहार के बाद अंपायर ने अपना फैसला भी बदल दिया, जिससे दिल्ली टीम नाराज हो गई। हमारे सहयोगी अखबार अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शुभमन अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और इसलिए उन्होंने क्रीज नहीं छोड़ी। पत्रकार ने इसके बाद दिल्ली के कप्तान नीतीश राणा के हवाले से लिखा कि शुभमन पदार्पण कर रहे अंपायर पश्चिम पाठक के पास गए और उन्हें अपशब्द कहे जिसके बाद अंपायर ने फैसला बदल दिया। यह फैसला दिल्ली की टीम का रास नहीं आया और उसने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। इस दौरान मैच रुका रहा। मैच रेफरी को बीच में कूदना पड़ा और कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ। 20 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन को आखिरकार पवेलियन लौटना पड़ा। वह 41 गेंदों पर 23 रन बनाकर सिमरनजीत सिंह का शिकार हुए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MQmBOC
No comments:
Post a Comment