Thursday, January 2, 2020

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग, डेविड वॉर्नर हैरान

सिडनीसलामी बल्लेबाज ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से वह अभी तक स्तब्ध है और ऐसे संकट से निकालने में जी जान से जुटे दमकलकर्मी वास्तव में असली नायक हैं। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट सिडनी में शुरू हो रहा है। अंपायर यह तय करेंगे कि आग से उठते धुएं के कारण मैच निलंबित करना है या देर से शुरू करना है। वॉर्नर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, ‘मैंने अभी यह तस्वीर देखी और मैं स्तब्ध हूं। हम जब कल खेलने उतरेंगे तो ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, न्यू जीलैंड टीम को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि हम कितने किस्मतवाले हैं कि हम मनचाही जगह रह रहे हैं और मनचाहा काम कर रहे हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘मेरी संवेदनायें दमकलकर्मियों के साथ है। हम हर एक दमकलकर्मी के साथ है। वे असली नायक है। हमें उन पर गर्व है।’ दोनों टीमें शुक्रवार को खेल शुरू होने से पहले आग में मारे गए दमकलकर्मियों के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36lKOEo

No comments:

Post a Comment