नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट कांउसिल (ICC) ने बुधवार को आईसीसी अवॉर्ड का ऐलान किया है। इसमें कोहली, रोहित सहित कई भारतीय क्रिकेटरों को अहम अवॉर्ड मिला। भारतीय टीम के उपकप्तान को 2019 में जोरदार प्रदर्शन के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना है, जबकि टेस्ट में यह अवॉर्ड पैट कमिंस के नाम गया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में रेकॉर्ड 5 सेंचुरी की बदौलत 9 मैचों में 648 रन बनाए थे, जबकि पूरे साल की बात करें तो उनके नाम 28 मैचों में 1490 रन थे। को स्पिरिट ऑफ द इयर अवॉर्ड भारतीय कप्तान विराट को खेल भावना दिखाने के लिए स्पिरिट ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड उन्हें वर्ल्ड कप के एक मैच में स्मिथ के लिए तालियां बजवाने के लिए दिया गया है। दरअसल, मैच में कप्तान कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त स्मिथ बाउंड्री के पास फील्डिंग कर कर रहे थे। वहां मौजूद दर्शकों ने स्मिथ को चिढ़ाना शुरू कर दिया। विराट कोहली को दर्शकों का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्होंने इशारों से इस पर नाराजगी जताते हुए दर्शकों से स्मिथ की हौसलाअफजाई करने को कहा। कोहली ने दर्शकों को कहा कि वे स्मिथ के लिए ताली बजाएं। बता दें कि स्मिथ और डेविड वॉर्नर को 2018 में बॉल टैंपरिंग के आरोप सिद्ध होने के बाद एक साल के लिए बैन कर दिया था। जानें, किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
- अंपायर ऑफ द इयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ
- वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर: रोहित शर्मा (भारत)
- 2019 स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: विराट कोहली (भारत)
- T20I परफॉर्मेंस ऑफ द इयर: (6/7 vs बांग्लादेश)
- टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर: पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
- इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर: मार्नस लाबुशाने (ऑस्ट्रेलिया)
- असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द इयर: काइल कोट्जर (स्कॉटलैंड)
- सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रोफी: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NsO9tO
No comments:
Post a Comment