Monday, January 6, 2020

भारत दौरा: ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिलेगा चीफ कोच का साथ

सिडनी भारत दौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बगैर मुख्य कोच के खेलना पड़ेगा। चीफ कोच ने इस अहम दौरे से आराम करने का फैसला किया है। उनकी गैरमौजूदगी में असिस्टेंट को एंड्रयू मैकडॉनल्ड हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत दौरे पर कंगारू टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। लैंगर को भरोसा है कि 38 साल का यह पूर्व तेज गेंदबाज अपनी नई भूमिका में सफल रहेगा। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ ने लैंगर के हवाले से कहा, ‘उन्हें ( एंड्रयू मैकडॉनल्ड) बहुत अच्छा मौका मिला है। क्रिकेट से जुड़ी चीजों को लेकर मुझे अपने कोचिंग स्टाफ पर अब काफी भरोसा है। अब काफी बार मैं क्रिकेट के बारे में 30 प्रतिशत समय ही सोचता हूं, बाकी समय मैं अन्य चीजों के बारे में सोचता हूं- बड़ी तस्वीर क्या होगी, टीम की संस्कृति आदि।’ सीरीज का पहला वनडे 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु में होगा। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम गजब के फॉर्म में है। उसने पाकिस्तान को 2-0 से रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में न्यू जीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी। लैंगर ने कहा, ‘ह शानदार कोच हैं, उनका साथ देने के लिए और बेहतरीन कोच भी हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं फोन पर बात नहीं करूंगा, मैं उन्हें पूरी स्वत्रंता दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें फोन कर सकता हूं, यही अंतर है। वह काफी अच्छा काम करेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36y2igT

No comments:

Post a Comment