Sunday, January 5, 2020

पीसीबी ने ठुकराया बांग्लादेश का यह प्रस्ताव

कराचीबांग्लादेश ने इस शर्त पर पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच खेलने पर सहमति जताई है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा मैच ढाका में आयोजित किया जाए लेकिन इस प्रस्ताव को ने ठुकरा दिया है। (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड () के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और स्पष्ट किया है कि दोनों टेस्ट पाकिस्तान की घरेलू सीरीज का हिस्सा हैं और वे वहीं पर खेले जाने चाहिए। अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘यह हैरानी भरा है कि बीसीबी एक टेस्ट में पाकिस्तान में और दूसरा बांग्लादेश में खेलना चाहता है।’ बांग्लादेश को 18 जनवरी से पाकिस्तान का दौरा करना है जिसमें दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। लेकिन यह दौरान अब भी अनिश्चित ही है क्योंकि बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे पाकिस्तान में केवल टी20 सीरीज ही खेलेंगे, टेस्ट मैच नहीं। बांग्लादेश पहले पाकिस्तान में तीन टी20 मैच खेलना चाहता था लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वे सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद निर्णय करेंगे कि वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं। पीसीबी ने हालांकि तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था। पीसीबी अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तान में एक टेस्ट और एक टेस्ट बांग्लादेश में कराने का प्रस्ताव उठाया गया था लेकिन इससे इनकार कर दिया गया।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Fo2ROg

No comments:

Post a Comment