Saturday, January 4, 2020

श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे विराट कोहली

गुवाहाटी भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से गुवाहाटी में टी20 इंटरनैशनल सीरीज का आगाज होगा। बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज को क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में सीरीज मात देने के बाद टीम इंडिया की कोशिश नए साल का आगाज जीत के साथ करने की होगी। श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान के रूप में होगी। कोहली का टी20 इंटरनैशनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार रेकॉर्ड है। चार मैचों में चार हाफ सेंचुरी भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। कमाल की बात यह है कि इन चारों मैचों में कोहली ने हाफ सेंचुरी लगाई है। कोहली ने इन चार मैचों में एक बार नाबाद रहते हुए कुल 283 रन बनाए हैं। कोहली का बल्लेबाजी औसत 94.33 का रहा है। चारों मैच भारत से बाहरकोहली ने श्रीलंका के खिलाफ चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। संयोग की बात है कि ये चारों मैच भारत से बाहर खेले गए हैं। दो मैच श्रीलंका में और बांग्लादेश में खेले गए हैं। गुवाहाटी में कोहली पहली बार श्रीलंका के खिलाफ इस प्रारूप में खेलेंगे। सबसे ज्यादा रन बनाने के रेकॉर्ड से एक रन दूरकोहली इस समय रोहित शर्मा के साथ टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम इस प्रारूप में 2633 रन हैं। कोहली के नाम 75 मैचों में 52.66 के औसत से इतने रन हैं। भारत का पलड़ा भारी भारत और श्रीलंका के बीच में अभी तक कुल 16 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले हुए हैं। भारत ने इसमें से 11 में जीत हासिल की है। वहीं श्रीलंका ने पांच मैच जीते हैं। हालिया रेकॉर्ड की बात करें तो भारत ने छह मैच जीते हैं और दो हारे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2txdefX

No comments:

Post a Comment