Saturday, January 4, 2020

अलीम डार ने लगाई मैदान पर दौड़, कॉमेंटेटर भी हैरान

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यू जीलैंड की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले दो टेस्ट मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी कीवी टीम आखिरी टेस्ट में भी काफी संकट में है। रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उसकी पहली पारी 251 रनों पर सिमट गई। ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 203 रनों की बढ़त हासिल की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 454 रन बनाए थे। हालांकि मेजबान टीम ने फॉलोऑन न देते हुए दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस सबके बीच हालांकि अंपायर ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। डार ने भी कंगारू बोलर्स के साथ ही सुर्खियां बटोरीं। डार ने मैदान पर दौड़ लगाई जिसे सभी ने इन्जॉय किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसका एक विडियो साझा किया है। टि्वटर पर एक विडियो साझा कर उसने कैप्शन दिया है- 'रन अलीम रन' इसमें अलीम डार स्क्वेअर लेग पर खड़े होते हैं लेकिन तभी वह पॉइंट पर जाकर खड़े होने का फैसला करते हैं। इसके लिए वह दौड़ लगाकर दूसरे छोर पर पहुंचते हैं। गेंदबाजी छोर पर नाथन लायन थे। कॉमेंटेटर्स ने भी डार के इस प्रयास की खूब तारीफ की। दरअसल, पर्थ टेस्ट में डार के घुटने पर गेंद लग गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2sEtagH

No comments:

Post a Comment