नई दिल्लीफिटनेस टेस्ट में विफल होने के कारण न्यू जीलैंड दौरा मिस करने वाले के हरफनमौला क्रिकेटर फिर सुर्खियों में है। नए साल पर सर्बियन मॉडल से सगाई कर सबको चौंकाने वाले हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। खासकर हार्दिक के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें दोनों यूं तो बेहद क्यूट लग रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाता है दिल वाला इमोजी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर हार्दिक अपने गर्लफ्रेंड के साथ आखिर क्या मिस कर रहे हैं? स्टैनकोविक के चेहरे पर हल्की सी स्माइल है, वहीं हार्दिक कुछ गंभीर सोच में दिख रहे हैं। नए साल पर की थी सगाई बता दें कि हाल ही ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद न्यू जीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में हार्दिक फिटनेस टेस्ट में विफल होने पर शामिल नहीं हो पाए। यह पता चला कि पंड्या की फिटनेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए उन्हें बड़ौदा के लिए कम से कम एक घरेलू मैच खेलना होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार होने की संभावना है। नए साल के मौके पर पंड्या ने स्टैनकोविक से सगाई की थी और इसकी दो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। यह कपल एक क्रूज में दिख रहा था। हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान...। इसके साथ ही पंड्या ने सगाई की डेट 01-01-2020 बताया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38qW2bi
No comments:
Post a Comment