चेन्नैन्यू जीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का मानना है कि की कप्तानी वाली टीम के लिए न्यू जीलैंड का मौजूदा दौरा आसान नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने माना कि भारतीय गेंदबाजी काफी मजबूत है और उसका सामना करना मेजबान टीम के लिए मुश्किल होगा। साथ ही उन्होंने कि यहां भारत के और न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। कीवी टीम को घर में हराना मुश्किल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पुरानी टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'न्यू जीलैंड को घर में हराना बहुत मुश्किल है। आप उनका मौजूदा रेकॉर्ड देख सकते हैं, जो काफी शानदार है। जैसा कि मैं देख रहा हूं भारतीय बोलिंग अटैक बेहतरीन है तो यह सीरीज कांटे की होने वाली है।' बता दें कि भारत ने न्यू जीलैंड में आखिरी बार टेस्ट मैच 2014 में खेला था। पढ़ें- सीरीज रोहित बनाम बोल्ट सीरीज रोहित बनाम बोल्ट बताते हुए उन्होंने कहा, 'अगर थोड़ा स्विंग मिलता है तो वनडे में 'ट्रेंट बोल्ट बनाम रोहित शर्मा' देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि चोट से वापसी करने वाले कीवी टीम के प्रमुख खिलाड़ी बोल्ट नई गेंद से विकेट लेने में सफल होंगे। मेजबान टीम के बल्लेबाज मध्य के ओवरों में कुलदीव यादव और चहल की चुनौतीपूर्ण गेंदों में पर किस तरह बल्लेबाजी करते हैं यह भी देखने वाली बात होगी।' पढ़ें- विराट बनाम विलियमसन विराट कोहली और केन विलियमसन की तुलना पर उन्होंने कहा, 'विराट शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन न्यू जीलैंड में तेज गेंदबाजों को खेलना आसान नहीं होता। मैं यह देखना पसंद करूंगा कि वह यहां पहली 10-20 गेदों को किस तरह से खेलते हैं। दूसरी ओर, विलियमसन का यह मैदान है और वह यहां किसी भी टीम के खिलाफ आसानी से स्कोर करते आए हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ayzZ4v
No comments:
Post a Comment