Thursday, January 2, 2020

देखें: पंत ने गर्लफ्रेंड ईशा के साथ मनाया नया साल

नई दिल्ली क्रिसमस और नए साल पर भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने पार्टनर्स के साथ घूमने का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया। टीम इंडिया का बिजी सीजन शुरू होने को है और इससे पहले इस वैकेशन से खिलाड़ियों को राहत जरूर मिली होगी। हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड और सर्बियाई अभिनेत्री नतासा स्टानकोविक के साथ नए काल के पहले दिन सगाई की। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप पर भी मुहर लग चुकी है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ने भी बर्फीली चोटियों पर अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ वक्त बिताया। इसे भी पढ़ें- पंत ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा के साथ शुक्रवार को एक फोटो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'जब तुम मेरे साथ होते हो मैं खुद को बेहतर मानने लगता हूं।' ईशा ने भी यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन दिया है, '5 साल और आगे भी..' जहां तक क्रिकेट के मैदान की बात है 22 वर्षीय पंत का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। विकेट के आगे और पीछे अपने खेल के लिए उन्हें काफी अलोचनाओं का सामना कर पड़ रहा है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ खत्म हुई हालिया वनडे और टी20 सीरीज में भी पंत बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। हालांकि कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का भरोसा पंत पर कायम है और उन्हें उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज जल्द ही रंग में आ जाएगा। पंत अब रविवार से गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज में नजर आएंगे। सीरीज का दूसरा मैच 7 तारीख को इंदौर और तीसरा 10 तारीख को पुणे में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2symJvD

No comments:

Post a Comment