नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने की जमकर तारीफ की है। गंभीर ने कहा कि राहुल ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें टीम इंडिया में बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा सकता है। एक लेख में उन्होंने कहा कि बिजनस और क्रिकेट में एक ही समय में बहुत सारी चीजें नहीं होतीं। टीम इंडिया में केएल राहुल और को लेकर भी यह बात सही साबित होती है। उन्होंने कहा,'केएल राहुल की बात करें तो वह टीम इंडिया के लिए शानदार प्लेयर हैं। एक अच्छे एटिट्यूड वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा शानदार फिटनेस लेवल, अच्छे स्ट्रोक्स और लीडरशिप क्वॉलिटी भी हैं।' ऋषभ पंत से तुलना करते हुए गंभीर ने कहा कि राहुल को अब उनके स्थान पर विकेटों के पीछे भी जिम्मा संभालना पड़ रहा है। इसके बाद से ही अब यह चर्चा भी शुरू है कि भविष्य में भी सीमित ओवरों के खेल में केएल राहुल दोहरी भूमिका में नजर आ सकते हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन और सेलेक्टर्स इस बात को अच्छी तरह से समझेंगे। केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराना कितना सही गौतम गंभीर ने अपने लेख में कहा कि मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट को कुछ चीजों के बारे में सोचना चाहिए। क्या उन्होंने राहुल से दोहरी भूमिका को लेकर बात की है? क्या वह विकेटकीपिंग के लिए पूरे मन से तैयार हैं? आमतौर पर किसी युवा खिलाड़ी के लिए किसी भी भूमिका के लिए इनकार करना मुश्किल होता है, जब तक कि उसके सामने टीम से ही बाहर होने का रिस्क न हो। आत्मविश्वास खोते नजर आए ऋषभ पंत? ऋषभ पंत को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, 'वह बीते कुछ दिनों में अपने आत्मविश्वास को खोते नजर आए। उनकी तकनीक पर लगातार सवाल किए गए। मुझे नहीं लगता कि वह इसे कैसे लेंगे। मुझे लगता है कि ऋषभ पंत से यदि खुले मन से बात की जाए तो यह टीम के लिए फील्ड पर और उससे बाहर दोनों ही जगहों पर अच्छा होगा।' विराट की टिप्पणी, पंत के भविष्य पर सवाल बता दें कि बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में मात देने के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल को आगे भी विकेटकीपर के तौर पर बनाए रखने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह टीम में उसी तरह संतुलन बनाए रखते हैं, जैसे 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद से ही पंत के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TJBneG
No comments:
Post a Comment