Wednesday, January 8, 2020

...तो प्रसिद्ध कृष्णा इसलिए कोहली के लिए खास हैं

मुंबईटीम इंडिया के कप्तान ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर्नाटक के एक बोलर को 'सरप्राइज पैकेज' बताकर सबको 'सरप्राइज' कर दिया है। विराट ने संकेत दिया है कि कर्नाटक के टी20 वर्ल्ड कप में सबको चौंका सकते हैं। हालांकि प्रसिद्ध को हाल-फिलहाल भारतीय टीम के संभावितों में भी नहीं देखा गया है। ...तो क्या बदलने वाली है किस्मत अब यह देखना होगा कि इस फास्ट बोलर को न्यू जीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर टीम में जगह मिलती है या नहीं क्योंकि वह इस देश के दौरे पर जाने वाली इंडिया ‘ए’ टीम का हिस्सा नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार (स्पोर्ट्स हर्निया) और दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रैक्चर) लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं और भारत को अतिरिक्त फास्ट बोलर की जरूरत है। कोहली ने ऐसे में कृष्णा का नाम लिया है। कोहली ने कहा कि आपको देखना होगा कि बोलिंग स्किल्स के मामले में कौन से खिलाड़ी समान हैं और फिर आपको एक सीनियर खिलाड़ी को चुनना होगा। प्रसिद्ध कृष्णा उम्र: 23 वर्ष टीमें: इंडिया ए, कर्नाटक, कोलकाता नाइट राइडर्स बोलिंग स्टाइल: राइट आर्म फास्ट प्रदर्शन: 41 लिस्ट ए वनडे मैचों में 67 विकेट, 28 टी20 मैचों में 24 विकेट धांसू है परफॉर्मेंसबांग्लादेश ‘ए’ टीम 2015 में भारत के दौरे पर आई थी। मैसूर में खेले गए एक फर्स्ट क्लास मैच में कर्नाटक और बांग्लादेश ‘ए’ टीम आमने-सामने थीं। इसमें 19 साल के प्रसिद्ध कृष्णा ने बांग्लादेशी टीम की पहली पारी में 5 और दूसरी में 1 विकेट चटकाया था। यह कृष्णा के करियर का पहला फर्स्ट क्लास मैच था। तब पहली बार प्रसिद्ध को प्रसिद्धी मिली। IPL में भी धमाल2018 में इस फास्ट बोलर की आईपीएल में भी एंट्री हो गई। 2018 और 2019 के आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले और 18 मैचों में 14 विकेट चटकाए। अक्सर उन्होंने आईपीएल में नई बॉल संभाली और अपने पेस और लाइन लेंथ से हर किसी को प्रभावित किया। यही वजह थी कि उन्हें 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ‘ए’ टीम और इसी साल भारत में हुए चार देशों के वनडे टूर्नमेंट के लिए चुनी गई इंडिया ‘बी’ टीम में जगह मिली थी। ग्लेन मैक्ग्रा से चुके हैं ट्रेनिंगमौजूदा घरेलू सीजन में प्रसिद्ध ने विजय हजारे ट्रोफी वनडे टूर्नमेंट के 8 मैचों में 17 विकेट चटका दिए थे। उनका बेस्ट बोलिंग परफॉर्मेंस 17 रन देकर 5 विकेट (बनाम सौराष्ट्र) रहा। हालांकि वह टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल मैच के बाद से एक भी मैच नहीं खेले हैं। संभवत: वह फिट नहीं हैं और यही वजह हो सकती है कि न्यू जीलैंड दौरे के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम में उनका नाम नहीं है। प्रसिद्ध वर्ष 2017 में चेन्नै स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन में ऑस्ट्रेलिया के महान फास्ट बोलर ग्लेन मैक्ग्रा से तीन महीने तक ट्रेनिंग ले चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N6X8AX

No comments:

Post a Comment