Wednesday, January 22, 2020

पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन पर FIR, यह है आरोप

औरंगाबादपूर्व भारतीय कप्तान सहित 3 लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एफआईआर दर्ज किया गया है। इन सभी पर एक ट्रैवल एजेंट को धोखा देने का आरोप है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह मामला ट्रैवल एजेंट मोहम्मद शाहबाद 20 लाख रुपये के धोखाधड़ी से जुड़ा है। इन तीनों के खिलाफ फिलहाल जांच जारी है। दूसरी ओर, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इस सभी आरोपों को फेक बताया है और आरोप लगाने वालों के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने एएनआई से कहा, 'औरंगाबाद में मेरे खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर की मैं कड़ी आलोचना करता हूं। मैं अपनी कानूनी टीम से परामर्श कर रहा हूं और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करूंगा। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम की ओर से 99 टेस्ट और 334 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 6215 और वनडे में 9378 रन बनाए। उन्होंने 47 टेस्ट और 174 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की। डेब्यू करते हुए लगातार तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अजहरुद्दीन के नाम है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RLkUUF

No comments:

Post a Comment