रेणुका व्यावहरे, मुंबई ऑलराउंडर क्रिकेटर ने अपने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानकोविक से सगाई कर की। अब फैन्स की नजरें टीम इंडिया में हार्दिक के साथी खिलाड़ी की लव लाइफ पर हैं। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो केएल राहुल भी एक बॉलिवुड अभिनेत्री के प्यार में हैं। यह ऐक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अथिया शेट्टी हैं। जो लोग केएल राहुल को इन दिनों इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं उनके लिए यह शायद हैरानी वाली बात न हो, क्योंकि इस कपल में करीब दो साल से गहरी दोस्ती है और दोनों इस सोशल वेबसाइट एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। इस कपल के बारे में खबरें यह भी हैं कि दोनों इस नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने करीबी दोस्तों के साथ थाइलैंड गए थे। इस कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र की मानें तो राहुल और अथिया लंबे समय से दोस्त हैं दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त है। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी क्रेजी है और उनसे जुड़े ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल रही है। दोनों बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दूसरे को अपना शेड्यूल बताते हैं ताकि वे एक-दूसरे के साथ जितना संभव हो उतना समय गुजार सकें। यह भी जानकारी मिली है अथिया के फेमिली को भी राहुल बहुत पसंद हैं। अथिया के डेड सुनील शेट्टी, मम्मी माना और भाई अहान राहुल को खूब पसंद करते हैं और इस स्टायलिश क्रिकेटर को अपना सपॉर्ट भी कर रहे हैं। हालांकि दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे पहले भी सामने आए थे तब हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने केएल राहुल से उनकी लवलाइफ पर सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'मैंने अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना सीख लिया है और इस बारे में मैं बात नहीं करना चाहता।' हालांकि इस क्रिकेटर ने यह नहीं कहा था कि वह सिंगल हैं। बस अब फैन्स को इंतजार राहुल अथिया की सगाई का है कि दोनों कब इस बात को अपने फैन्स से साझा करते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39zAYka
No comments:
Post a Comment