वेलिंग्टनमुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के काराण न्यू जीलैंड को भारत के खिलाफ हैमिल्टन में पांच फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए नए गेंदबाजों को चुनने को बाध्य होना पड़ा। सीरीज के दौरान काइल जेमीसन को पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि स्कॉट कगीलेन और ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। चोट के कारण ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी जैसे गेंदबाज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी से काफी उम्मीदें होंगी जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बाहर किए जाने के बाद वनडे टीम में जगह मिली है। जिमी नीशाम और मिशेल सैंटनर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। इस बीच ईश सोढ़ी को सिर्फ पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। देखें, भारत ए और न्यू जीलैंड ए के बीच 7 फरवरी से क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए उन्हें रिलीज किया जाएगा। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनकी टीम आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौती से वाकिफ है और उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्टीड ने कहा, ‘हमने टी20 सीरीज में देखा है कि भारतीय टीम हमेशा की तरह काफी मजबूत है। हमारे गेंदबाजी आक्रमण में नयापन है, बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता है और उम्मीद है कि वर्ल्ड कप फाइनल्स में खेलने वाले शीर्ष आठ बल्लेबाज खेलेंगे।’ वर्ल्ड कप 2019 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खिताब गंवाने के बाद यह न्यू जीलैंड की पहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। न्यू जीलैंड भारत के खिलाफ पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज में 0-3 से पीछे है। वनडे टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, स्कॉट कगीलेन, टॉम लाथम, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और रॉस टेलर।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37IAK9a
No comments:
Post a Comment