Tuesday, January 21, 2020

'न्यू जीलैंड में T-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे धवन'

मुंबईटीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज न्यू जीलैंड में टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कंधे में चोट के कारण वह भारतीय टीम की ओर से नहीं खेल सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंगलुरु में खेले गए आखिरी वनडे मैच में उनके कंधे में चोट लग गई थी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में धवन के बाहर होने की जानकारी दी है। खबर के मुताबिक सोमवार को न्यू जीलैंड गए खिलाड़ियों के साथ धवन रवाना नहीं हुए। हालांकि अभी इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उसके बाद से ही धवन के न्यू जीलैंड जाने पर संशय था। अब तक धवन के विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को लिया जाएगा, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हो गए थे घायल गौरतलब है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान शिखर धवन का कंधा चोटिल हो गया था। इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया। वहां से लौटने के बाद उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी दिखी थी, इसके बाद से ही उन्हें न्यू जीलैंड जाने पर संदेह पैदा हो गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38mwhsw

No comments:

Post a Comment