लंदनअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023-31 सत्र में टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। ‘टेलीग्राफ.को.यूके’ के अनुसार खेल के दायरे को बढ़ाने के लिए टी20 प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ तरीका मानने वाला इस विकल्प पर विचार कर रहा है जिससे कि क्रिकेट फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों की बराबरी का प्रयास कर सके। समाचार पत्र के अनुसार इस मुद्दे पर विचार 2023-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर होने वाली विस्तृत चर्चा का हिस्सा है। इस सत्र का पहला टी20 विश्व कप 2024 में होगा। आईसीसी ने वैश्विक मीडिया अधिकार बाजार में उतरने से पहले प्रत्येक वर्ष एक वैश्विक प्रतियोगिता के आयोजन का प्रस्ताव रखा है और विश्व कप में टीमों की अधिक संख्या से दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होगा। बड़े टूर्नमेंट का मतलब है कि अमेरिका के इसमें प्रतिनिधित्व की संभावना बढ़ेगी। आईसीसी अमेरिका को बड़े बाजार के रूप में देखता है और यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए उसने हाल में कई प्रयास किए हैं। कनाडा, जर्मनी, नेपाल और नाईजीरिया की टीम को भी इसमें खेलने का मौका मिल सकता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TjSRxK
No comments:
Post a Comment