Sunday, January 12, 2020

महिला T20 वर्ल्ड कप: टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका

मुंबईभारत ने 21 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की और की अगुवाई वाली टीम में बंगाल की बल्लेबाज एकमात्र नया चेहरा हैं। टीम में और किसी नए चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। रिचा को हाल ही में महिला चैलेंजर ट्रोफी में उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला, जिन्होंने 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 36 रन बनाए थे। चयनकर्ताओं ने T20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें नुजहत परवीन को 16 वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह टूर्नमेंट 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है। विश्व टी 20 टीमहरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और अरूधंति रेड्डी। त्रिकोणीय सीरीज (16 सदस्यीय) टीमहरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नुजहत परवीन।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35QweE1

No comments:

Post a Comment