Friday, January 3, 2020

T20I: बड़े रेकॉर्ड से सिर्फ एक रन दूर कोहली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान टी20 इंटरनैशनल में एक बडे़ रेकॉर्ड से सिर्फ एक रन दूर हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में एक रन बनाते ही कोहली को पीछे छोड़कर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा 2633 रनों के साथ बराबरी पर हैं। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में आराम दिया गया है। इसका अर्थ है कि कोहली के पास अपनी टीम के साथी खिलाड़ी से आगेन निकलने के पर्याप्त मौके होंगे। कोहली ने 75 मैचों की 70 पारियों में 52.66 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। वहीं रोहित ने 104 मैच खेले हैं और 32.10 के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले महीने खेली गई टी20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच में 94 रनों की नबादा पारी खेली थी और इसके बाद तीसरे मैच में 29 गेंदों पर 70 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को 3 विकेट पर 240 के स्कोर तक पहुंचाया था। इस मैच को जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्जा किया था। कोहली चाहेंगे कि श्रीलंका के खिलाफ भी उनकी यह फॉर्म जारी रहे। इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह सीरीज तैयारियों का जायजा लेने का एक मौका होगा। भारत ने इस सीरीज से पहले बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज को टी20 सीरीज में मात दी है। कोहली की कप्तानी वाली टीम चाहेगी कि श्रीलंका के खिलाफ भी जीत का सिलसिला बना रहे। वर्ल्ड टी20 2016 के बाद से भारत का T20I में प्रदर्शन भारत ने वर्ल्ड कप 2016 के बाद से अभी तक कुल 53 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इसमें से 34 में उसे जीत मिली है और 17 मैच हारे हैं। दो मैचों का नतीजा नहीं निकला है। घरेलू मैदानों पर भारत ने 24 में से 16 जीते हैं और 8 हारे हैं। वहीं विदेशी मैदानों पर उसने 29 में से 18 जीते, 9 हारे और दो मैचों का नतीजा नहीं निकला। भारत का जीत औसत हर जगह 66.66 का ही रहा है।
बनाम मैच जीते हारे नतीजा नहीं जीत प्रतिशत
वेस्ट इंडीज 12 8 3 1 72.72
ऑस्ट्रेलिया 7 2 4 1 33.33
बांग्लादेश 6 5 1 0 83.33
इंग्लैंड 6 4 2 0 66.66
न्यू जीलैंड 6 3 3 0 50.00
श्रीलंका 6 5 1 0 83.33
साउथ अफ्रीका 5 3 2 0 60.00
जिम्बाब्वे 3 2 1 0 66.66
आयरलैंड 2 2 0 0 100.00
मैच जीते हारे नतीजा नहीं जीत प्रतिशत
कुल 53 34 17 2 66.66
घरेलू मैदान पर 24 16 8 0 66.66
विदेशी मैदानों पर 29 18 9 2 66.66
* जीत प्रतिशत का आकलन करते समय उन मैचों को शामिल नहीं किया गया है जिनका नतीजा नहीं निकला भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज रेकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अभी तक छह टी20 इंटरनैशनल सीरीज हुई हैं इसमें से भारत ने पांच में जीत हासिल की है और एक सीरीज ड्रॉ रही थी। यानी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अजेय रही है। श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार किसी टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में साल 2016 में हराया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QmsEwy

No comments:

Post a Comment