इंदौरभारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में बारिश की वजह से नहीं हो सका था। देखा जाए तो टीम इंडिया के लिए वर्ष 2020 की शुरुआत इस मैच से हो जाएगी। शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी कर रहे हैं। शिखर जहां ओपनिंग में राहुल के पार्टनर होंगे तो बुमराह एक बार फिर गेंदबाजी में लीड करते दिखेंगे। मौसमइंदौर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शाम के समय काफी ज्यादा ओस गिर रही है। जहां साफ मौसम की भविष्यवाणी की गई है। पढ़ें: पिचहोलकर स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए आदर्श है। खूब चौके और छक्के लगने की संभावना है। पिछली बार भारत ने टी-20 इंटरनैशनल में श्रीलंका के खिलाफ ही 260 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। होल्कर में भारत का रेकॉर्डहोलकर स्टेडियम में अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और तब भी भारत ने श्रीलंका की मेजबानी की थी। दिसंबर 2017 में बड़े स्कोर वाले इस मैच में रोहित ने 43 गेंद में 118 जबकि राहुल ने 49 गेंद में 89 रन बनाए थे, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर 88 रन से मैच जीता। पढ़ें- नंबर्स गेम
- 24 रन और चाहिए को बतौर कप्तान टी20 इंटरनैशनल मैचों में 1000 रन पूरे करने के लिए। उन्होंने बतौर कप्तान 30 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 976 रन बनाए हैं।
- 260 रन हाईएस्ट स्कोर है भारत का टी20 इंटरनैशनल मैचों में जो उसने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में बनाया था।
- भारत के खिलाफ 10 साल से अधिक समय से किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में नाकाम रहे श्रीलंका को मेजबान टीम को हारने के लिए विशेष प्रदर्शन करना होगा।
- जसप्रीत बुमराह के नाम 51 टी-20 इंटरनैशनल विकेट हैं, जबकि युजवेंद्र चहल के नाम 52। चहल को अगर मौका मिलता है तो वह आर. अश्विन के 52 विकेटों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। बुमराह के पास भी यह मौका होगा। बता दें कि अश्विन और चहल इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले बोलर हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MZCMcw
No comments:
Post a Comment