नई दिल्लीअंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मांकडिंग रन आउट देखने को मिला जब अफगानिस्तान के गेंदबाज नूर अहमद लकनवाल ने टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद हुरैरा को पविलियन भेजा। यह घटना शुक्रवार को हुई जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्वॉर्टर फाइनल मैच खेला गया। पाकिस्तानी टीम के ओपनर मोहम्मद हुरैरा को लकनवाल ने मांकडिंग आउट किया, हालांकि इससे विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई। पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में नूर अहमद ने हुरैरा को आउट करने के लिए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लगी बेल्स को गिरा दिया। तब हुरैरा क्रीज से बाहर खड़े थे। पढ़ें, हुरैरा फिर भी मैन ऑफ द मैचगेंदबाज ने इस पर जोरदार अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायरों ने इसे अंतिम कॉल के लिए थर्ड अंपायर के पास भेजने का फैसला किया। खेल के नियमों को मानते हुए, थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को रन आउट करार दिया। हुरैरा ने 76 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 64 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच भी रहे। भारत-पाक में सेमीफाइनलपाकिस्तान ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अफगानिस्तान की टीम 189 रन पर ऑलआउट हुई जिसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 4 विकेट खोकर 41.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। क्या है मांकडिंग मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकले, तो गेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है। 13 दिसंबर 1947 को वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को इस तरह आउट किया था। रन आउट के इस तरीके को अनौपचारिक तौर पर माकंडिंग कहा जाता है। देखें, आईपीएल में अश्विन ने किया था मांकडिंगआईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग आउट करने पर रविचंद्रन अश्विन चर्चा में आए थे। अश्विन तब किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38PnEHo
No comments:
Post a Comment