Friday, January 10, 2020

U19 क्रिकेट: पाक कोच का दावा, भारत को हराएंगे

कराचीपाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच एजाज अहमद को लगता है कि उनकी टीम 17 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले आगामी आईसीसी युवा विश्व कप में गत चैंपियन और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा सकती है। हालांकि, उनका दावा बहुत मजबूत नहीं दिखाई पड़ता है, क्योंकि भारतीय टीम पाक के मुकाबले काफी मजबूत है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले एजाज ने कहा, ‘भारत में क्रिकेट की बहुत बढ़िया व्यवस्था है और यह संयोजित भी है लेकिन मैं जानता हूं कि जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो हम ज्यादा जुनूनी हो जाते हैं। इसलिये हमने हाल में एशियाई एमर्जिंग नेशन्स कप के सेमीफाइनल में भी उन्हें हरा दिया था।’ एजाज ने कहा, ‘बीते समय में भी हम भारत को इस जुनून की वजह से ही हरा सके और इस बार भी मैं जानता हूं कि हमारे खिलाड़ियों का जुनून उन पर भारी पड़ेगा, हालांकि उनकी टीम काफी मजबूत है।’ पाकिस्तान ने बीते समय में दो बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R2oZ6f

No comments:

Post a Comment