Thursday, January 23, 2020

भारत vs न्यू जीलैंड T20 आज, जानें पिच, मौसम, रेकॉर्ड

ऑकलैंडऑस्ट्रेलिया जैसी बराबरी की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यू जीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो इसी साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। इस दौर पर भारतीय टीम की परीक्षा होनी है खासकर उसकी गेंदबाजी की। यही न्यू जीलैंड है जिसने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत को मात दे उसके विश्व कप जीतने के अभियान को रोक दिया था। पिचबैटिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है ईडन पार्क की पिच को। यहां खेले गए 19 टी20 इंटरनैशनल मैचों की 38 पारियों में कुल 24 बार 150 प्लस का स्कोर बना है। यहां चौके-छक्के की बौछार हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अपेक्षाकृत छोटी पिच होना। पढ़ें: मौसमबारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि ओस का असर मैच में काफी हद तक देखने को मिल सकता है। रेकॉर्ड- आईसीसी T20 रैंकिंग्स
  • भारत 5
  • न्यू जीलैंड 6
आमने-सामने
  • कुल मैच 11
  • भारत जीता 3
  • न्यू जीलैंड जीता 8
संभावित प्लेइंग XI भारत: (कप्तान), , लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी न्यू जीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, स्कॉट कुगेलिन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38ynUKx

No comments:

Post a Comment