हैमिल्टनभारत आज हैमिल्टन में होने वाले तीसरे मैच में न्यू जीलैंड में पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा। भारत ने ऑकलैंड में पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की और वह पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। सदन पार्क में लगातार तीसरे मैच में जीत से भारतीय टीम न्यू जीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने में सफल रहेगी। इससे पहले दो अवसरों पर वह यह उपलब्धि हासिल करने में नाकाम रही थी। भारत 2008-09 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 0-2 से जबकि पिछले साल 1-2 से सीरीज हार गया था। कब खेला जाएगा भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनैशनल वनडे मैच?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच बुधवार, 29 जनवरी को खेला जाएगा। पढ़ें- भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा T-20 इंटरनैशनल मैच कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ)के बीच सीरीज का तीसरा T-20 इंटरनैशनल मैच हैमिल्टन के सदन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा T-20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज का तीसरा T-20 इंटरनैशनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा। पढ़ें- भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज के तीसरे टी-20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और न्यू जीलैंड (NZ) के बीच सीरीज के तीसरे टी-20 इंटरनैशनल के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे। संभावित प्लेइंग XI भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी न्यू जीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, स्कॉट कुगेलिन
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GxIwXq
No comments:
Post a Comment