Friday, February 21, 2020

वेलिंग्टन टेस्ट: भारत 165 रनों पर ढेर, न्यूजीलैंड की संभली शुरुआत

वेलिंग्टनन्यूजीलैंड ने यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मेहमान भारत को पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर ढेर कर दिया और भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 17 रन बना लिए। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक टॉम लाथम 11 और टॉम ब्लंडल छह रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी को पांच विकेट के नुकसान पर 122 रनों से आगे बढ़ाया। पहले दिन नाबाद लौटने वाले ऋषभ पंत रन लेने में गलतफहमी का शिकार हो गए और रन आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों पर 19 रन बनाए। अपनी पारी में पंत ने एक चौका और एक छक्का लगाया। पंत का विकेट 132 के कुल स्कोर पर गिरा। अगली ही गेंद पर टिम साउदी ने रविचंद्रन अश्विन को बिना खाता खोले पविलियन भेज दिया। देखें स्कोरकार्ड- एक छोर संभाले खड़े उपकप्तान को साउदी ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 143 के कुल स्कोर पर रहाणे 46 रन बनाकर आउट हो गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 138 गेंदों का सामना कर पांच चौके मारे। अंत में मोहम्मद शमी ने तीन चौकों की मदद से 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने पांच रनों का योगदान दिया। इशांत का विकेट काइल जेमिसन ने लिया और साउदी ने शमी का विकेट ले भारतीय पारी का अंत किया। कीवी टीम के लिए जेमिसन और साउदी ने चार-चार विकेट लिए। बाउल्ट के हिस्से एक सफलता आई। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने भोजनकाल तक संभल कर खेलते हुए कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T3RgKS

No comments:

Post a Comment