Thursday, February 27, 2020

महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने न्यूजीलैंड को 3 रनों से हराया

मेलबर्नभारतीय टीम ने गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में न्यूजीलैंड को तीन रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारत को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रनों पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड हालांकि इतने रन भी नहीं बना पाई और भारतीय गेंदबाजों के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड के लिए कैटी मार्टिन ने 25 रन बनाए । मैडी ग्रीन ने 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। एमिला केर ने अंत में 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने भारत को अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। भारत की ओर से श्ज़फाली वर्मा ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 34 गेंदों पर चार चौके तथा तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। तानिया भाटिया ने 25 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम का मध्य क्रम बिखर गया और भारत बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड की ओर से रोजमैरी माइर और एमिला केर ने दो-दो जबकि कप्तान सोफी डिवाइन, लेग केस्पारेक और लिया ताहुहु ने एक-एक विकेट चटकाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32Aa9cz

No comments:

Post a Comment