पर्थअनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने को बेखौफ बल्लेबाजी की छूट दी है जिससे इस किशोर क्रिकेटर ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारत को 18 रन से जीत दिलाई। सोलह साल की शेफाली ने चार छक्कों की मदद से 17 गेंद में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे भारतीय टीम ने छह विकेट पर 142 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया। शेफाली ने जहां आतिशी पारी खेली वही 19 साल की जेमिमा रोड्रिग्ज ने 37 गेंद में 34 रन की संयमित पारी खेली। शिखा ने कहा, ‘हमने उसे (शेफाली) कुछ भी बदलाव करने के लिए नहीं कहा है। उसे बेखौफ क्रिकेट खेलने की पूरी छूट मिली है।’ उन्होंने कहा, ‘वह शानदार है। सोलह साल की उम्र में मैंने क्रिकेटर के तौर पर प्रशिक्षण लेना भी शुरू नहीं किया था। हमारी टीम में इस तरह की युवा निडर खिलाड़ी होने से मैं बहुत खुश हूं। यह देखना आश्चर्यजनक है कि उन्होंने हमारे लिए क्या किया है।’ मैच में महज 14 रन देकर दो विकेट लेने वाली शिखा ने कहा कि शेफाली जैसे खिलाड़ी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और वे टीम में खुद की उपयोगिता साबित करते हैं।’ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उम्मीद जतायी कि बांग्लादेश के खिलाफ बीमारी के कारण मैच में नहीं खेलने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है वह अब अच्छा महसूस कर रही होगी, हमारे पास अभी दो-तीन दिनों का समय है और मुझे भरोसा है कि वह ठीक हो जाएगी।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VjttJr
No comments:
Post a Comment