Friday, February 7, 2020

सिर्फ केएल राहुल लगाते हैं 360° शॉट: मांजरेकर

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर ने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर इस भारतीय बल्लेबाज को इकलौता 360° शॉट खेलने वाला क्रिकेटर भी बताया है। बता दें कि ने टी-20 सीरीज के 5 मैचों में 56 की औसत से 224 रन कूटते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टी-20 सीरीज में टॉप स्कोरर रहे राहुल ने वनडे सीरीज में भी 3 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 88 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। मांजरेकर ने लिखा- सिर्फ केएल राहुल ही 360° बैटिंग लुक को पारंपरिक और शास्त्रीय बना सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर की इस पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी मिल रही है। पढ़ें- जहां कुछ फैन्स मांजरेकर की इस बात से सहमत हैं तो कुछ ने 360° बैट्समैन के रूप में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स का नाम लिया। बता दें कि केएल राहुल न्यू जीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहद आसानी से परंपरागत शॉट और स्विच हिट जैसे नए शॉट खेलते दिखे थे। बता दें कि केएल राहुल न केवल बैटिंग, बल्कि विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें- उल्लेखनीय है कि भारत और न्यू जीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड में रविवार को खेला जाएगा। यहां भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी। फिलहाल वह न्यू जीलैंड के मुकाबले 0-1 से पिछड़ी हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2v8rWv1

No comments:

Post a Comment