Monday, February 17, 2020

अब विराट कोहली ने बनाया 5 करोड़ का रेकॉर्ड

नई दिल्ली टीम इंडिया की रेकॉर्ड रन मशीन माने जाने वाले खेल के मैदान पर ही नहीं मैदान के बाहर भी नए-नए रेकॉर्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। विराट ने रेकॉर्ड की ताजा उपलब्धि इंस्टाग्राम पर हासिल की है। अब इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर विराट के फॉलोअर्स का आंकड़ा 50 मिलियन (5 करोड़) हो गई है। इंस्टाग्राम पर यह आंकड़ा छूने वाले विराट पहली भारतीय हस्ती हैं। भारतीय कप्तान के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें, तो उन्होंने अभी तक इस फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर कुल 930 पोस्ट किए हैं और वे खुद 480 लोगों को फॉलो करते हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले विराट सिर्फ फैन्स और खेल के मामले में ही अव्वल नहीं हैं बल्कि वह बाजार के लिहाज से ब्रैंड वेल्यू के मामले में भी वह टॉप पर शुमार हैं। वे भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय सिलेब्रिटी चेहरे हैं। एक वैश्विक संस्था डफ ऐंड फेल्प्स के एक अध्ययन के अनुसार, 'विराट कोहली बीते 3 साल से ब्रैंड वेल्यू के आधार पर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। साल 2019 में उन्होंने ब्रैंड्स के प्रमोशन से 237.5 मिलियन डॉलर (करीब 17 अरब रुपये) कमाए थे।' इंस्टाग्राम पर विराट के बाद दूसरी सबसे चर्चित भारतीय शख्सियत की बात करें तो यहां बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके 49.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण का नाम आता है, जो 44.1 फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर 34.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दुनिया में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली प्रोफाइल की बात करें तो यहां फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं, जिनके 200 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39JoyWa

No comments:

Post a Comment