Wednesday, February 12, 2020

पृथ्वी साव से पहले शुभमन को मिले मौका: भज्जी

हैमिल्टन भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर का मानना है कि भारत A के लिए हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए तैयार हैं। शुभमन ने पहले A टेस्ट मैच में 83 और नाबाद 204 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में शतक जमाया। भी अंतिम एकादश में चयन के दावेदार हैं, जो 16 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। हरभजन ने कहा, 'शुभमन को मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में काफी समय से हैं।' रोहित शर्मा के चोटिल होने और केएल राहुल के चुने नहीं जाने से भारत टेस्ट टीम में मयंक अग्रवाल से पारी का आगाज करा सकता है। अग्रवाल हालांकि A टेस्ट और तीनों वनडे में नाकाम रहे। हरभजन ने कहा, 'मयंक का टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रेकॉर्ड है। वह खेल को बखूबी समझते हैं। तीन वनडे पारियों और एक अभ्यास मैच के कारण उसे बाहर नहीं किया जा सकता। ऐसा नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने हर समय रन बनाए हैं। मेरा मानना है कि मयंक और शुभमन को पहला टेस्ट खेलना चाहिए।' भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि पृथ्वी को अंतिम एकादश में होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि शुभमन शानदार फॉर्म में है लेकिन पृथ्वी ने मयंक से भी पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और चोटिल होने से पहले वह पहली पसंद थे।' उन्होंने कहा, 'पृथ्वी टीम में जगह वापिस पाने के हकदार हैं। शुभमन को इंतजार करना होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2uDJ1gj

No comments:

Post a Comment