Monday, February 17, 2020

विराट से दूर होकर अनुष्का ने लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड गई टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर कस रही है। इस टूर पर भारतीय टीम के कप्तान के साथ उनकी पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भी मौजूद थीं, जो अब वापस भारत लौट चुकी हैं। विराट से दूर होते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए भावुक मेसेज शेयर किया है। अनुष्का द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर विराट ने सेल्फी मोड में क्लिक की है, जिसमें विराट का ध्यान क्लिक पर है और उनसे कुछ दूर बैठी हुईं अनुष्का ने स्माइल देते हुए यह पोज दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'तुम सोचते होगे समय के साथ-साथ गुड बाय कहना आसान हो जाता है। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।' अनुष्का को पहले से तय असाइनमेंट्स के तहत वापस मुंबई लौटना पड़ा है। खबरों की मानें तो अनुष्का मुंबई में मंगलवार से शुरू हो रहे फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगी। इसी सिलसिले में उन्हें न्यूजीलैंड से वापस लौटना पड़ा है। इस बीच 21 फरवरी से विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का आगाज करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का 5-0 से सफाया किया था। इसके बाद मेजबान टीम ने वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से धोया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2uTLtzs

No comments:

Post a Comment