नई दिल्लीभारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम का सदभावना दूत बनने का निमंत्रण दिया है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान गांगुली को पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है, ‘आईओए आपको तोक्यो ओलिंपिक गेम्स-2020 में भारतीय टीम का सदभावना दूत बनने का सम्मान प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि आप भारतीय टीम को तहेदिल से अपना समर्थन देंगे।’ तोक्यो ओलिंपिक खेल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। पढ़ें, मेहता ने कहा कि यह ओलिंपिक विशेष है क्योंकि भारत इन खेलों में भागीदारी के 100 वर्ष पूरा करेगा तथा गांगुली का सहयोग और प्रेरणा भारतीय खिलाड़ियों विशेषकर युवाओं के लिए बहुमूल्य होगा। उन्होंने कहा, ‘आप एक अरब लोगों विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हो। प्रशासक के तौर पर आपने हमेशा युवा प्रतिभा को तराशा। हमें आशा है कि तोक्यो 2020 में भारतीय टीम को आपके साथ से हमारे युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36Ne4Dy
No comments:
Post a Comment