क्राइस्टचर्चभारत की बल्लेबाजी लाइन अप को न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फिर से कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। कीवी तेज गेंदबाज शॉर्ट पिच गेंदों के अपने मारक अस्त्र का खुलेआम इस्तेमाल करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वेलिंग्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पढ़ें, शास्त्री बोले, झटका मिलना सहीविपरीत परिस्थितियों में सम्मान को ठेस पहुंचने और तकनीकी खामियों के खुलकर सामने आने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को इस प्रदर्शन ने हिलाकर रख दिया और कोच रवि शास्त्री भी इससे सहमत हैं। शास्त्री ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘इस तरह का झटका मिलना भी सही है क्योंकि इससे आपका दिमाग खुल जाता है। जब आप हमेशा खुले रास्ते पर चल रहे होते हैं और हार का स्वाद नहीं चखते तो इससे आप का दिमाग कुंद पड़ सकता है।’ बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षाहेगले ओवल की घसियाली पिच पर शनिवार को , चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने एक मैच को छोड़कर अब तक सभी मैच जीते हैं। शॉर्ट पिच गेंदों के धुरंधर नील वैग्नर की इस मैच में वापसी हुई है और वह टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और काइली जैमीसन के साथ मिलकर राउंड द विकेट गेंदबाजी करके पसली को निशाना बना सकते हैं। पढ़ें, प्लेइंग-XI में बदलाव संभवभारत के लिए अच्छी खबर यह है कि पृथ्वी साव ने नेट्स पर अभ्यास किया तथा कोच की निगरानी में उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी की। इस बीच कप्तान कोहली ने भी उन्हें कुछ टिप्स दिए। भारतीय टीम चाहेगी कि रहाणे, हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा में से कोई सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करे। इनकी रक्षात्मक बल्लेबाजी से कोहली पर दबाव पड़ता है। प्लेइंग-XI में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। जैमीसन या पटेल?जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकता है क्योंकि बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल का बेसिन रिजर्व में खास उपयोग नहीं किया गया था। वैग्नर की वापसी के बाद टीम प्रबंधन के लिए जैमीसन को बाहर करना मुश्किल होगा जिन्होंने पदार्पण पर ही शानदार प्रदर्शन किया। जैमीसन और पटेल में से किसी एक को प्लेइंग-XI में रखने के बारे में बोल्ट ने कहा, ‘यह केन विलियमसन) के लिए अच्छा सिरदर्द है।’ पढ़ें, बोल्ट चाहते हैं ऐसी ही पिचविकेट पर काफी घास है और क्यूरेटर के अनुसार उसमें पर्याप्त उछाल है। बोल्ट इसी तरह की पिच चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों के लिहाज से देखें तो यह उत्साहवर्धक है। उम्मीद है कि विकेट ऐसा ही रहेगा। बादल छाये रहने और इस तरह के विकेट पर सीम और स्विंग मिलेगी।’ बोलिंग भी चिंताभारतीयों के लिए बल्लेबाजी ही चिंता नहीं है क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पहले मैच में खराब प्रदर्शन भी चिंता का विषय है। उनकी लेंथ सही नहीं थी और वे पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी समेटने में नाकाम रहे थे। टीम इस प्रकार हैं- भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल। न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, बीजे वॉटलिंग (विकेटकीपर), काइली जैमीसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैग्नर, एजाज पटेल
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3agCPKb
No comments:
Post a Comment