सिडनी ऊंगली के फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप में उसका खेलना भी संदिग्ध हो गया था। लेकिन भारतीय ने कहा कि आत्मविश्वास ने उन्हें नई ऊर्जा दी और इसकी बानगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उसके प्रदर्शन में भी दिखी। दिसंबर में टूर्नमेंट से पहले एक शिविर के दौरान यादव की ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत की सूत्रधार बनी यादव अगर नहीं खेल पातीं तो भारत को उसकी कमी जरूर खलती। पूनम ने 17 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि चोट इतनी बदतर हो जाएगी। चोट के बाद मैने अपनी डाइट और फिटनेस पर फोकस किया।' यादव ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा, 'मुझे विश्वास था कि मैं किसी भी समय गेंदबाजी कर सकती हूं। रमन सर (कोच डब्ल्यूवी रमन) ने पूछा कि क्या मैं मानसिक रूप से तैयार हूं। मैने कहां हां लेकिन मुझे शारीरिक रूप से भी तैयार रहना जरूरी था।' इस गेंदबाज ने कहा कि उसने टी20 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन था कि मैं वापसी कर सकूंगी। अच्छी बात यह है कि विश्व कप से डेढ़ महीने पहले यह हादसा हुआ। ईश्वर को धन्यवाद कि जो बुरा होना था, वह पहले ही हो चुका।' भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यादव की तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमेशा टीम के लिए खेलती हैं। उन्हें खेलना इतना आसान नहीं और इसके लिए संयम की जरूरत होती है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ph8wLD
No comments:
Post a Comment