Friday, February 28, 2020

भारत दौरे पर नहीं आएंगे पेसर कागिसो रबाडा

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इससे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, यह 24 वर्षीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चोटिल हो गया था जिसके कारण उन्हें चार सप्ताह तक बाहर रहना होगा। साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीड खेलेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके बाद तीन मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी जिसका पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। पढ़ें, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इसके साथ ही घोषणा की दायें हाथ के बल्लेबाज तेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हो गए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T8E7kL

No comments:

Post a Comment